शौर्य नेचर का कर्मचारी डेढ़ लाख रुपए लेकर भागा
श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ मार्ग पर 2 एमएल में स्थित शौर्य नेचर होटल का कर्मचारी करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गया। होटल मालिक ने सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार बलराज जाखड़ निवासी 11 एलएनपी ने रिपोर्ट दी कि दीपराज पुत्र दर्शनलाल निवासी गली नम्बर 1 तीन पुली के निकट गोविंदनगर को होटल में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी पर विगत 21 अगस्त को रखा था। दीपराज होटल की बिलिंग का काम करता था।

No comments