नाली बेड में 1300 क्यूसेक पानी घटाया, फिर भी खतरा बरकरार
अंतर्राष्ट्रीय बरसाती नदी घग्घर में मंगलवार को 100 क्यूसेक पानी और कम कर दिया गया है। अब घग्घर में 4700 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है । इससे पहले सोमवार दोपहर बाद 1200 क्यूसेक पानी कम कर दिया गया था। यह मात्रा टिब्बी क्षेत्र में जीडीसी24 आरडी से कम की गई है। इसका असर यहां आने में अभी 3-4 दिन का समय लग सकता है।
घग्घर नियंत्रण कक्ष के कनिष्ठ अभियंता भंवर सिंह बाजडोलिया ने बताया कि आज चेतक पुल 5 जीबी में पानी का गेज सवा 5 फीट चल रहा है। उन्होंने बताया कि जीबी क्षेत्र में इस घटे हुए पानी का असर तीन-चार दिन बाद दिखाई देगा।

No comments