Breaking News

धानमण्डी के सैकिंड ब्लॉक में सड़क निर्माण कार्य शुरू


श्रीगंगानगर में राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से नई धानमण्डी में सड़क का निर्माण करवाने का काम शुरू करवा दिया है। यहां पहले से बनी क्षतिग्रस्त डामरयुक्त सड़क की परत को जेसीबी के जरिए हटाया जा रहा है। 
धानमण्डी के व्यापारियों द्वारा लम्बे समय से सैकिंड ब्लॉक की इस क्षतिग्रस्त सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की जा रही थी। थोड़ी सी बरसात होने से क्षतिग्रस्त सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाने से परेशानी होती थी। 

No comments