भरतपुर में एसीबी का शिकंजा, गरीब किसान से 80000 की घूस लेते तहसीलदार रंगे हाथों पकड़ा
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी की भरतपुर इकाई ने नदबई तहसील के तहसीलदार विनोद कुमार मीना को 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तहसीलदार के सरकारी आवास पर हुई, जब वह एक किसान से उसकी जमीन के मामले में नामांतरण खोलने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। इससे एक दिन पहले डीग शहर में अस्सी हजार रुपए लेते हुए दो अधिकारी दबोचे गए थे।

No comments