Breaking News

भर्ती परीक्षा के दौरान राडवेज की बदहाली, भेड़-बकरियों की तरह बसों में भरे जा रहे अभ्यर्थी

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के मौके पर रोडवेज की अव्यवस्था भी नजर आ रही है. परिवहन विभाग ने निशुल्क यात्रा की घोषणा तो कर दी, लेकिन अभ्यर्थियों को बसों में भेड़-बकरियों की तरह भरा जा रहा है. घंटों इंतजार के बाद अभ्यर्थियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है. चूरू जिले में सरदारशहर से बीकानेर जाने वाले अभ्यर्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. हालांकि प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसें लगाने का दावा किया जा रहा है, बावजूद इसके अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर तक पहुंचने के लिए बसों में खड़े होकर लंबा सफर करने मजबूर हैं. 

No comments