चपरासी भर्ती परीक्षा में बीटेक ग्रेजुएट ने की नकल की कोशिश
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप में अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभ्यर्थी अंडरगारमेंट में स्मार्ट वॉच छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचा था. आरोपी को महावीर मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल से पकड़ा. मामले की जानकारी मिलने के बाद जयपुर की अशोकनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार झाझडिय़ा को गिरफ्तार किया. आरोपी मुरलीपुरा का रहने वाला है.

No comments