Breaking News

बीकानेर में ईडी की रेड में करोड़ों का लेनदेन मिला:भड़काऊ प्रचार सामग्री

बीकानेर में हुई प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी ने अमीर मो. सादिक के 20 बैंक खातों को खंगाला। इसमें करोड़ों के लेन-देन के सबूत मिले हैं। सादिक 6 से ज्यादा विदेश यात्राएं भी कर चुका है। आरोप है कि सादिक ने बांग्लादेश के एनजीओ की आर्थिक मदद भी की थी। विदेशों से भी फंडिंग की जानकारी मिली है।
ईडी को सादिक के आतंकी कनेक्शन का भी शक है। इसको लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। ईडी ने 17 सितंबर को सर्च की थी। 

No comments