तिरुपति मंदिर में एआई संभालेगा व्यवस्था
भारत के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर में अब एआई आधारित कमांड कंट्रोल सेंटर को शुरू किया जा रहा है. यहां मंदिर में तकनीक के जरिए भीड़ को नियंत्रित करने का काम किया जाएगा. यह देशभर में पहला ऐसा मंदिर होगा जो कमांड सेंटर से संचालित किया जाएगा. इसलिए तिरुपति मंदिर को भारत का पहला एआई मंदिर कहा जा रहा है.

No comments