Breaking News

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, खोले 5 नए स्कूल और 8 स्कूल किए क्रमोन्नत

राजस्थान सरकार ने संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए पांच नए संस्कृत विद्यालय खोलने और आठ विद्यालयों को क्रमोन्नत करने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। यह निर्णय बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत लिया गया है।
राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार कोटा जिले की विधानसभा रामगंजमंडी की पंचायत समिति खैराबाद की ग्राम पंचायत सातल खेड़ी के गांव सातलखेड़ी खान सहित पांच जिलों में नए संस्कृत विद्यालय खोले जाने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। 

No comments