महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का आरोपी सूरत से गिरफ्तार
साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर अजमेर की महिला प्रोफेसर सहित देशभर के सात लोगों से 48.78 लाख रुपए की ठगी के आरोपी को सूरत क्राइम ब्रांच की टीम की मदद से गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस उसको गुजरात सूरत से गिरफ्तार कर अजमेर लेकर आ रही है। आरोपी को बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने की एवज में कमीशन मिलता था।
पुलिस निरीक्षक के.आई. मोदी के अनुसार सूरत क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के मा्मले में सूरत जहांगीरपुरा के साईंपूजन अपार्टमेंट निवासी हितेष दोढियावाला को गिरफ्तार किया।
पुलिस निरीक्षक के.आई. मोदी के अनुसार सूरत क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के मा्मले में सूरत जहांगीरपुरा के साईंपूजन अपार्टमेंट निवासी हितेष दोढियावाला को गिरफ्तार किया।

No comments