Breaking News

जयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल की दीवार कूदकर भागे कैदी

जयपुर सेंट्रल जेल से दो कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे जेल में हड़कंप मच गया. अलसुबह कैदियों की गिनती के दौरान यह घटना उजागर हुई, जिसमें संदेह है कि कैदियों ने पानी की पाइप का सहारा लेकर दीवार कूदकर भाग गए.
इस घटना ने जेलकर्मियों की लापरवाही को उजागर किया है, खासकर नाइट सिक्योरिटी सिस्टम में बड़ी चूक सामने आई है. जेल प्रशासन ने तुरंत सघन तलाशी अभियान शुरू किया है, जबकि जेल विभाग के उच्च अधिकारी मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. 

No comments