राजस्थान में चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द
भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में निष्क्रिय राजनीतिक दलों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 17 गैर-मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है. ये दल पिछले छह साल से लोकसभा, विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनाव में हिस्सा नहीं ले रहे थे. रद्द किए गए दलों में जयपुर की छह पार्टियां और 2013 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीतने वाली जमींदारा पार्टी भी शामिल है. इस कार्रवाई से इन दलों का राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो गया है, क्योंकि अब ये न तो चुनाव लड़ सकेंगे और न ही उन्हें चुनाव चिह्न, स्टार प्रचारक का दर्जा या कर छूट जैसी कोई राजनीतिक सुविधा मिलेगी.
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इन दलों की स्थिति की जांच करने और सुनवाई का मौका देने के निर्देश दिए गए हैं.
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इन दलों की स्थिति की जांच करने और सुनवाई का मौका देने के निर्देश दिए गए हैं.

No comments