Breaking News

गृहमंत्री अमित शाह कल आएंगे जोधपुर

पीएम नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे से पहले केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार 21 सितम्बर को जोधपुर आएंगे। वे जोधपुर श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय, रामराज नगर, जोधपुर के भवनों के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। 
अमित शाह दोपहर 4.10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित शिलान्यास समारोह में उपस्थित रहेंगे। वे शाम 5.50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट लौटेंगे और 5:55 बजे सूरत, गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments