एसआई भर्ती परीक्षा पेपरलीक मामला: अजमेर पुलिस लाइन में तैनात एसआइ गिरफ्तार
एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के पेपरलीक मामले में एसओजी ने अजमेर पुलिस लाइन में तैनात एसआइ अशोक सिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी उत्तराखंड से पकड़े गए 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी विनोद रेवाड़ की निशानदेही पर की गई।
एटीएस-एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि, नागौर जिले के खींवसर के नारवांकला स्थित हनुमान नगर निवासी अशोक सिंह ने परीक्षा से पहले विनोद रेवाड़ से सॉल्वड पेपर आठ लाख रुपए में खरीदा था।
एटीएस-एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि, नागौर जिले के खींवसर के नारवांकला स्थित हनुमान नगर निवासी अशोक सिंह ने परीक्षा से पहले विनोद रेवाड़ से सॉल्वड पेपर आठ लाख रुपए में खरीदा था।

No comments