Breaking News

खराब बोर्ड परीक्षा परिणामों पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन प्रिंसिपलों सहित आठ शिक्षकों को नोटिस

राजस्थान के झुंझुनू जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के खराब बोर्ड परीक्षा परिणामों के चलते कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने जिले के तीन प्रिंसिपलों, एक ग्रेड-1 व्याख्याता और चार विषय शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के कमजोर प्रदर्शन के आधार पर की गई है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इन शिक्षकों को 10 दिन के भीतर अपने पिछले छह सत्रों के परीक्षा परिणामों के साथ स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

No comments