Breaking News

जीएसटी सुधार से निवेश और व्यापार को मिलेगी नई दिशा: भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह निर्णय भारत की कर व्यवस्था को और सरल और पारदर्शी बनाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण में जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों की जो घोषणा हुई थी, यह कदम उसी दिशा में बड़ा बदलाव है। 12 और 28 प्रतिशत जीएसटी स्लैब को समाप्त करने का फैसला न सिर्फ कर ढांचे को सहज बनाएगा बल्कि कारोबार को भी गति देगा।

No comments