Breaking News

सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण को पहुंचे शिक्षामंत्री, प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं बता सके छात्र

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज गुरुवार सुबह जयपुर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पानीपेच का निरीक्षण किया। इसके बाद मुरलीपुरा बीड़ और द्वारकापुरी विद्यालय का जायजा लिया। 
द्वारकापुरी स्थित विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक मोबाइल पर खेलते हुए मिले। वहीं कक्षा में बैठे छात्र प्रार्थना तक नहीं सुना पाए। कक्षा नौवीं के छात्रों से जब मंत्री ने देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो अधिकांश छात्र उत्तर नहीं दे सके। 

No comments