61 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, गिरोह के तीन शातिर दबोचे और खुले कई बड़े राज
रेवाड़ी में भिवाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान पलवल जिला के गांव घुड़ावली के रहने वाले वकील अहमद, गांव पारोली के रहने वाले राशिद और जिला नूंह के गांव खरकड़ी के रहने वाले अजमत अली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 विभिन्न बैंकों की चेक बुक, चार एटीएम कार्ड, चार क्यूआर कोड, एक स्वाइप मशीन और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी देशभर में करीब 61 करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर चुके हैं।

No comments