Breaking News

राजस्थान में मौसम विभाग ने दे दी लेटेस्ट चेतावनी, गरज-चमक के साथ इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

राजस्थान से मानसून की विदाई लगभग पूरी हो चुकी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अब मौसम शुष्क हो गया है और दिन का तापमान तेजी से बढऩे लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान से मानसून पूरी तरह विदा हो गया है, वहीं पूर्वी हिस्सों में हल्की गतिविधियां अभी जारी हैं। आने वाले 5 से 6 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।
वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

No comments