कार के शीशे तोड़ कर पैसे और मोबाइल चोरी:होटल के बाहर खड़ी थी गाड़ी
सीकर में होटल के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए और सामान चुरा लिया। पीडि़त युवक चाय पीने के लिए होटल पर रुके वापस आकर देखा तो गाड़ी के शीशे टूटे मिले और बैग गायब मिला। अब युवक ने सीकर के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
घटना सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 52 पर भढाढर तिराहे के पास स्थित होटल हाईवे हवेली के बाहर की है। चोरों ने गाड़ी का पीछे का शीशा तोड़कर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
घटना सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 52 पर भढाढर तिराहे के पास स्थित होटल हाईवे हवेली के बाहर की है। चोरों ने गाड़ी का पीछे का शीशा तोड़कर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

No comments