लूणी नदी के पुलिए से दिव्यांग ने लगाई छंलाग:स्थानीय गोताखोरों एक घंटे से निकाला
बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी इलाके रतनपुरा लूणी नदी पुलिए पर थ्री व्हीलर टैक्सी खड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पूछताछ से सामने आया है कि थ्री व्हीलर टैक्सी मालिक दिव्यांग टैक्सी खड़ी करके नदी में छंलाग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया। वहीं दिव्यांग के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल नदी में कूदने के कारणों को पता लगाने में जुटी है।

No comments