दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर ढेर
बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में इस घटना के मुख्य आरोपी रविन्द्र और अरुण को मार गिराया गया. यह संयुक्त ऑपरेशन यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने मिलकर किया.
मारे गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण निवासी गोहना रोड, सोनीपत के रूप में हुई है. दोनों शूटर कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे. मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ कई कारतूस बरामद किए गए हैं.

No comments