Breaking News

डीएपी खाद के लिए महिलाएं-स्कूली बच्चे भी लंबी कतारों में कर रहे इंतजार

राजस्थान में डीएपी खाद के लिए किल्लत की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चे भी खाद के लिए लाइन में खड़े हुए हैं. भरतपुर में लंबी कतारें लगी हुई हैं. गेहूं और सरसों की बुवाई का समय नजदीक होने के चलते खाद की डिमांड बढ़ गई हैं. 
क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर सुबह 10 बजे से खाद का वितरण शुरू होता है, लेकिन किसान सुबह 4 बजे से ही लाइनों में लग जाते हैं. किसानों ने बताया कि फसलों के लिए डीएपी खाद की आवश्यकता है और इसके लिए वे सुबह से ही लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. 

No comments