अकाउंट में रुपए आने की अफवाह: 50 से ज्यादा लोग हिरासत में; पुलिस ने 20 एटीएम बंद करवाए
अलवर में एसबीआई बैंक के कुछ कस्टमर के बीच अकाउंट में पैसे आने की अफवाह फैल गई। एक-दूसरे के मैसेज के बाद लोग एटीएम पहुंच गए। पुलिस ने शहर के रोड नंबर दो और महल चौक से करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया। एहतियात के तौर पर शहर के करीब 20 एटीएम को बंद कराया गया।
एएसपी कांबले शरण ने बताया कि कुछ एसबीआई खाताधारकों के खाते में बुधवार रात अचानक पैसे क्रेडिट होने की अफवाह रही थी। ग्राहकों ने एक-दूसरे को फोन कर इसकी जानकारी भी ली। इस बीच किसी ने कहा कि एसबीआई बैंक का एटीएम है तो, पैसे निकालकर आ जाओ।

No comments