Breaking News

झुंझुनूं में बिजली चोरी पर स्मार्ट नजर:18 हजार ट्रांसफार्मर पर लगेंगे बड़े स्मार्ट मीटर,

झुंझुनूं जिले में बिजली चोरी और छीजत  पर अंकुश लगाने के लिए डिस्कॉम ने तकनीक का सहारा लिया है। अब तक फील्ड टीमों पर निर्भर रहने वाला विभाग बड़े स्तर पर स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके तहत झुंझुनूं जिले के 18,217 ट्रांसफार्मरों पर बड़े स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस कदम का मकसद चोरी पकडऩा, छीजत पर नजर रखना और उपभोक्ताओं को स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

No comments