कोटा में पुलिसकर्मी बताकर 2 जगह की ठगी:मंदिर से लौट रहे व्यक्ति को चेकिंग के बहाने रोका
कोटा शहर में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के थर्मल चौराहे पर कृष्णा नगर निवासी अनिल सोनी मथुराधीश मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग का बहाना बनाया।
आरोपियों ने उन्हें डराया और कहा कि गहने पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है। इस दौरान उन्होंने अनिल से सोने का ब्रेसलेट, अंगूठी और चेन उतरवा लिए और बदले में नकली जेवर थमा दिए। अनिल ने धोखाधड़ी का एहसास होते ही तुरंत थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

No comments