Breaking News

एक रात में 26 से ज्यादा दुकानों के ताले टूटे, व्यापारियों में आक्रोश

राजस्थान के खैरथल शहर में देर रात को 26 से ज्यादा दुकानों के ताले तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विजय इंडस्ट्रीज के पास, ज्ञानानंद आश्रम हरसौली रोड और नासराबाद पुरानी मंडी क्षेत्र में हुई घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने करीब 35 लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, वारदात वाली रात पुलिस टीम एसबीआई बैंक एटीएम से ऑटोमैटिक नकदी निकासी पर निगरानी में व्यस्त थी। इसी दौरान रात करीब 12 से 2 बजे के बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

No comments