रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 8.5 लाख ठगे
रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगार युवक से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक सीकर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है और उसने लोन लेकर पैसे आरोपियों को दिए थे। आरोपियों ने युवक के डाक्यूमेंट्स भी हड़प लिए और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामला सीकर जिले के बलारां थाना क्षेत्र का है।

No comments