Breaking News

विदेश भेजने का झांसा देकर दस लाख रुपए ठगे


श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की नागपाल कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर उसके पिता से दस लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जरिए इस्तगासा मुकदमा दर्ज किया है।
पीडि़त कैलाश शर्मा निवासी 36 नागपाल कॉलोनी ने मुकदमे में बताया कि मयूर सुतारिया निवासी अभिलाषा सोसायटी, मस्तान गैरेज के पास तापी गुजरात ने मेरे बेटे इमानुयल रागंसाई को विदेश भेजने के लिए दस लाख रुपए मांगे। मैंने मयूर को दस लाख रुपए अलग-अलग तारीखों में दे दिया। 

No comments