कारीगर से बाइक लूटी
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी पुलिस थाना क्षेत्र के चक 6 जैड ए के निकट अज्ञात नकाबपोश युवकों ने कपड़े सिलाई करने वाले कारीगर की बाइल व नगदी लूट ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार श्यामनगर निवासी रोहित गाबा पुत्र मदनलाल अरोड़ा ने रिपोर्ट दी कि मैं बाइक पर 7 जैड से अपने घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में 6 जैड ए के निकट बाइक सवार युवक आये।
धक्का देकर मुझे नीचे गिरा दिया। मैं खाले में गिर गया। मेरी जेब से 900 रुपए की नगदी निकाल ली और मेरी बाइक लेकर फरार हो गये।

No comments