तीन फर्मों का मुनीम ही डाटा से छेड़छाड़ करके करता रहा धोखाधड़ी
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के तीन व्यापारियों की फर्मो का मुनीम ही डाटा से छेड़छाड़ करके फर्मो के साथ धोखाधड़ी करता रहा। इसका खुलासा होने के बाद तीनों व्यापारियों ने मुनीम के खिलाफ जरिए इस्तगासे मुकदमे दर्ज करवायें हैं।
पुलिस के अनुसार फर्म गुरूनानक हारवेस्टर रीको के संचालक संदीप ङ्क्षसह, दूसरी फर्म के चंचल अरोड़ा निवासी आदर्श कॉलोनी अनूपगढ़ व गुरूनानक मशीनरी स्टोर के संचालक दिलबाग सिंह ने विश्वकर्मा स्टेट जेल के पास अनूपगढ़ निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र हरजीत सिंह जोसन के खिलाफ फर्मो के डाटा से छेड़छाड़ करके फर्जी बिल अन्य फर्मो के नाम काट दिये।

No comments