बदमाशों के घरों से हासिल सम्पत्ति के ब्यौरा को खंगालने में जुटी पुलिस
श्रीगंगानगर व बीकानेर पुलिस ने बुधवार को बदमाशों के घरों पर छापेमारी के दौरान सम्पत्ति के ब्यौरे को खंगालने में जुट गई है। एएसपी रघुवीर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षकों की टीम अपराधिक गतिविधियों से अर्जित सम्पत्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बदमाशों के परिवार के नाम सम्पत्ति, वाहनों, कृषि भूमि व ऐशो आराम के लिए खरीदी वस्तुओं का भुगतान किस कमाई से किया गया, इसका एनालाइसिस हो रहा है।

No comments