Breaking News

सउदी अरब में मालिक के साथ झगड़ा होने पर वापिस लौटा ट्रक चालक


श्रीगंगानगर में सउदी अरब में ट्रक मालिक के साथ झगड़ा होने पर वापिस लौटे ट्रक चालक ने विदेश जाने में खर्च अढ़ाई लाख रुपए वापिस मांग लिये। रुपए नहीं लौटाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिस व्यक्ति ने फाइल लगवाई थी, उसने अब ट्रक चालक के खिलाफ जरिए इस्तगासा सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार वीके होम्स सिटी निवासी राम सिंह ने मुकदमे में बताया कि बेअन्त सिंह निवासी 6 जेएम घड़साना को मुम्बई की एक कम्पनी के जरिए सउदी अरब में ट्रक ड्राइवरी की नौकरी पर भेजा था। विदेश जाने से पूर्व बेअंत सिंह ने कम्पनी के खाते में अढ़ाई लाख रुपए जमा करवा दिये। 

No comments