Breaking News

आईफोन-17 के चक्कर में जमकर हुई हाथापाई, बुलानी पड़ी पुलिस



एपल ने आज 19 सितंबर से अपने आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन का क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। मुंबई के जियो बीकेसी सेंटर में स्थिति एपल स्टोर में भारी भीड़ के चलते अव्यवस्था फैल गई। नौबत यहां तक आ गई कि लोगों के बीच जमकर हाथापाई हुई।  जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। इससे पहले आज सुबह सेंटर खुलने से पहले स्टोर के बाहर लंबी लाइन देखने को ंमिली थी। लोग रात से ही स्टोर के बाहर आईफोन 17 खरीदने के लिए लाइनों में लग गए थे।  

No comments