Breaking News

जयपुर में 600 किलो मिलावटी पनीर बरामद

जयपुर सीएमएचओ की फूड सेफ्टी टीम ने आज सुबह आगरा रोड स्थित डेयरी पर छापा मारा। यहां से करीब 600 किलोग्राम पनीर बरामद किया। पनीर प्राथमिक जांच में सही नहीं पाया गया, जिसके बाद टीम ने पनीर के सैंपल लेकर उसे मौके पर नष्ट करवाया। पूछताछ में सामने आया कि ये पनीर हरियाणा से मंगवाया जाता है और जयपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों को बेचा जाता है।
त्यौहारी सीजन नजदीक आने के साथ ही जयपुर शहर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में दूध से बनने वाले उत्पाद आदि का उत्पादन बढ़ गया।

No comments