Breaking News

प्रिंसिपल ट्रांसफर पर स्कूल स्टूडेंट ने मेगा हाईवे किया जाम:बोले- प्रधानाचर्य को तबादला करें रद्द, आश्वासन के 15 मिनट बाद खुला जाम

 बालोतरा जिले की हायर सेकेंडरी स्कूल बीटीएम के प्रिंसिपल के ट्रांसफर होने पर आक्रोशित स्टूडेंट्स ने मेगा हाईवे जाम कर दिया। ट्रांसफर रद्द करने की मांग की। जाम होने पर हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीति द्वेषभावना से प्रिसिंपल का ट्रांसफर किया गया। सूचना मिलने पर ब्लॉक शिक्षा समिति और किसान छात्रावास के छात्रावास के अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टूडेंट से वार्ता की और 15 मिनट तक बंद रहे हाईवे जाम को खुलवाया दिया। वहीं बच्चे स्कूल के अंदर प्रदर्शन कर रहे है।

No comments