उत्तरप्रदेश से जनरेटर खरीदने आए दो लोगों की हत्या
उत्तर प्रदेश के बलिया से जयपुर में जनरेटर खरीदने आए दो लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में बजाज दुपहिया एजेंसी संचालक अशोक सिंह और उनके मिस्त्री विकास कुमार शामिल हैं। दोनों के शव शाहजहांपुर क्षेत्र के सांसेडी और जौनायचा खुर्द गांवों के कुओं से बरामद किए गए।
अशोक सिंह के भाई आईआरएस अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने 21 सितंबर को रेल भवन दिल्ली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि अशोक की अंतिम लोकेशन कोटपूतली और बहरोड़ होते हुए शाहजहांपुर क्षेत्र में थी।

No comments