Breaking News

अजमेर में एक नंबर की दो कार सड़क पर दिखी:दूसरी गाड़ी पर खुद की कार के नंबर देख ओनर के उड़े होश, पुलिसकर्मी ने पीछा कर पकड़ा

अजमेर में एक ही नंबर की दो कार होने का मामला सामने आया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने यातायात पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मदद से पूरे मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में फर्जी नंबर प्लेट लगी कार को जब्त कर लिया। साथ ही उसे लेकर घूम रहे युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी गई है।
थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मामले में परिवादी रसूलपुरा निवासी मोहम्मद शब्बीर पुत्र अब्दुल हकीम है, जो मंगलवार को मार्टिण्डल ब्रिज की ओर से जब अपनी कार से जीसीए चौराहे की ओर उतर रहा था।   

No comments