Breaking News

बीकानेर-दिल्ली वंदेभारत रेल 28 से शुरू होगी रेलवे बोर्ड ने नया शेड्यूल जारी किया, अब श्रीडूंगरगढ़ में भी 2 मिनट का ठहराव

बीकानेर से दिल्ली केंट तक चलने वाली वंदे भारत रेल का उद्घाटन तो 25 सितम्बर को होगा, लेकिन इसे आम यात्रियों के लिए 28 सितम्बर से शुरू किया जाएगा। रेलवे ने नया शेड्यूल जारी करते हुए श्रीडूंगरगढ़ में भी दो मिनट के ठहराव को स्वीकृति दे दी है। अब बीकानेर जिले के बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ दो स्टेशन पर ये गाड़ी रुकेगी और दोनों स्टेशनों पर 25 सितम्बर को उद्घाटन समारोह होगा।
बीकानेर से दिल्ली केंट तक पहुंचने में ये रेल 6 घंटे और 20 मिनट का समय लेगी। 447 किलोमीटर की ये यात्रा 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूरी होगी।  

No comments