एसओजी ने तीन ट्रेनी एसआई किए गिरफ्तार:सबूत मिलने के बाद पूछताछ के बुलाए मुख्यालय,तीनों ने परीक्षा से पहले पढ़ा था लीक सॉल्व पेपर
राजस्थान एसओजी ने 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में तीन ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान एसओजी को कुछ सबूत मिले, जिसके आधार पर तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा की जांच चल रही है। जांच में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके बाद तीन ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया गया।
इन तीनों ने पेपर लीक माफिया के जरिए पहले से लीक हुए सॉल्व पेपर पढ़कर परीक्षा पास की थी। परमेश चौधरी 180वें, मनोहर सिंह 38वें और मनोहर लाल 171वें रैंक पर एसआई के लिए चुने गए थे। एसओजी की जांच में अब तक 59 एसआई सहित कुल 130 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

No comments