Breaking News

राजस्थान के 922 स्कूलों में बनेगी साइंस लेब

राजस्थान के 922 सरकारी स्कूलों में अब साइंस लेब बनेगी। फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी लेब के लिए न सिर्फ कमरे तैयार होंगे, बल्कि अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद भी होगी। जिन स्कूलों में लेब के लिए बजट जारी किया गया है, उनमें सर्वाधिक स्कूल राजधानी जयपुर के 82 स्कूल हैं, जबकि सबसे कम पांच स्कूल सवाई माधोपुर के हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह जिले कोटा में संभागीय मुख्यालय होते हुए भी महज 23 स्कूलों में ही लेब बनने जा रही है। राजस्थान काउंसिल ऑफ स्कूल एज्यूकेशन ने प्रदेश के इन स्कूलों में लेब बनाने के लिए पांच सौ सात करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। 

No comments