Breaking News

चलती रोडवेज बस में लगी आग, 30 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

जयपुर में आज बड़ा हादसा हो गया. यहां सड़क पर दौड़ती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई. उस समय बस में करीब 30 लोग सवार थे. आग लगते ही बस में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को बुलाया. लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आधी बस जलकर राख हो चुकी थी. गनीमत रही कि आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई. बस में सवार यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया.

No comments