Breaking News

एसबीआई बैंक में बड़ी डकैती: सेना की वर्दी में आए लुटेरों ने बैंक से उड़ाए 58 किलो सोना और 8 करोड़ नकद

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के चादचन कस्बे में मंगलवार शाम जो हुआ, उसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में पांच नकाबपोश लुटेरे सेना की वर्दी पहनकर घुसे और देखते ही देखते करीब 58 किलो सोना और 8 करोड़ रुपये कैश लेकर फरार हो गए। इस घटना को इतनी सटीकता और प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया कि पुलिस भी शुरुआती घंटों में भौचक रह गई।
आज बुधवार सुबह पुलिस को अहम सुराग मिला। लुटेरे जिस सफेद कार से भागे थे, वह महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर इलाके में सुनसान स्थान पर मिली। कार में रस्सियां, मास्क और अन्य सामान बरामद हुआ है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यही वाहन लूट के बाद इस्तेमाल हुआ था।

No comments