Breaking News

पाली में जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के पावर इंजन में लगी आग

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के पावर इंजन में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि इंजन में यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.
जैसे ही इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया, मौके पर मौजूद जीआरपी थाना जाब्ता ने तुरंत ट्रेन को रुकवा दिया. देखते ही देखते प्लेटफॉर्म और रेलवे यार्ड पर अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन को रेलवे यार्ड में खड़ा कर दिया गया.

No comments