मोदी के जन्मदिन पर सीएम भजनलाल ने सड़क किनारे बनाई चाय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में 'सेवा और समर्पणÓ के संदेश के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में एक खास अंदाज में यह दिन मनाया. उन्होंने मानसरोवर इलाके में सड़क किनारे एक ठेले पर खुद चाय बनाई और कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को पिलाई. मुख्यमंत्री को चाय बनाते देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और उन्होंने उत्साह के साथ चाय का स्वाद लिया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस पल को यादगार बताया.

No comments