Breaking News

कोटा शहर में लगाए चेतावनी भरे होर्डिंग, आधार कार्ड से हो गरबा पांडाल में प्रवेश

शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो रही है. इस बार नवरात्र 10 दिन तक चलने वाले हैं और इन 10 दिनों में गरबा की धूम भी होने वाली है. शहर में सैकड़ों जगहों पर बड़े-बड़े गरबा आयोजन होंगे, जिनको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है.
विश्व हिंदू परिषद कोटा महानगर ने शहर में आयोजित गरबा पांडाल में आधार कार्ड से ही प्रवेश देने की मांग की है. जिसको लेकर चेतावनी भरे होर्डिंग भी शहर में लगा दिए हैं. इन होर्डिंग्स के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. 

No comments