Breaking News

श्रीमाधोपुर में आवारा सांडों की बाजार में भिड़ंत से दहशत

राजस्थान के श्रीमाधोपुर शहर में आवारा पशुओं और सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा. आज सुबह निजी महाविद्यालय और मीणा चौक रोड पर दो सांडों के बीच करीब आधे घंटे तक चले घमासान ने बाजार में हड़कंप मचा दिया. इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया. आए दिन सांडों की भिड़ंत से शहरवासियों की जान-माल को खतरा बना हुआ है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा. नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके.

No comments