नकली सीबीआई-ईडी, एक महीने तक चली लूट, बैंकर से लूटे 23 करोड़
साउथ दिल्ली से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आ रही है, जहां 78 वर्षीय एक पूर्व बैंकर को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट किया गया और उनसे 23 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई. दरअसल, पूर्व बैंकर नरेश मल्होत्रा को पिछले महीने एक फोन आया, जिसमें एक महिला ने दावा किया कि उनका मोबाइल नंबर धोखाधड़ी और अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. उस महिला ने खुद को एक टेलीकॉम कंपनी की सीनियर अधिकारी बताया और दावा किया कि इस मामले की जांच मुंबई पुलिस के अधिकारियों द्वारा की जारी है.

No comments