Breaking News

बारिश थमते ही पहाड़ों का रुख करने लगे टूरिस्ट

हिमाचल में तबाही मचाने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहा। आज और कल भी पहाड़ों पर धूप खिलने का पूर्वानुमान है। इससे पहाड़ों पर तीन महीने बाद टूरिस्ट पहुंचना शुरू हो गए हैं।
मौसम विभाग की माने तो 24 व 25 सितंबर को मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। 26 सितंबर से मौसम फिर साफ हो जाएगा। 

No comments