Breaking News

जयपुर में 75 फीसदी से अधिक ई-रिक्शे अनफिट

जयपुर की सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शे अब शहर के लिए समस्या बनते जा रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जयपुर शहर में करीब 40 हजार ई-रिक्शे पंजीकृत हैं। इनमें से 75 फीसदी से अधिक यानी 29 हजार 894 रिक्शों की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। फिटनेस केवल दो साल के लिए मान्य होती है और इसके बाद वाहन मालिक को इसे नवीनीकृत कराना अनिवार्य होता है, लेकिन अधिकांश ई-रिक्शा चालक इस नियम की अनदेखी कर रहे हैं। 

No comments